उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल क‍िया गया;15 चिकित्सा अधि‍कार‍ियों के तबादले।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल क‍िया गया, 15 चिकित्सा अधि‍कार‍ियों के तबादले।

आठ जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। इनके सहित प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के कुल 15 चिकित्साधिकारियों का गुरुवार को स्थानांतरण किया गया है।

गाजियाबाद का सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को बनाया गया है। डॉ. अच्युत नारायण प्रसाद को प्रतापगढ़, डॉ. संजय कुमार को कौशांबी, डॉ. तीरथ लाल को बागपत, डॉ. अशोक कुमार को आजमगढ़, डॉ. प्रवीन कुमार को सहारनपुर, डॉ. अशोक को मेरठ और डॉ. दिलीप सिंह को महाराजगंज का सीएमओ बनाया गया है।

छ‍ह च‍िक‍ित्‍साधि‍कार‍ियों को बनाया गया वर‍िष्‍ठ परामर्शदाता

वहीं सीएमओ पद से हटाए गए छह चिकित्साधिकारियों को वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. भवतोष शंखधर को मंडलीय चिकित्सालय मुरादाबाद का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। डॉ. गिरेन्द्र मोहन शुक्ला को जिला चिकित्सालय बस्ती का, डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार को जिला चिकित्सालय गाजियाबाद का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।

         डॉ. महावीर सिंह को जिला चिकित्सालय आगरा, डॉ. इंद्र नारायण तिवारी को जिला चिकित्सालय भदोही और डॉ. संजीव मांगलिक को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। सीएमओ पद से डॉ. नीना वर्मा को परिवार कल्याण महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)