मनणा माई लोक जात यात्रा पर विशेष! ऊखीमठ! मदमहेश्वर घाटी के रासी गाँव से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी, मदानी नदी के किनारे व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान मनणामाई तीर्थ हिमालय का सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ माना जाता है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

मनणा माई लोक जात यात्रा पर विशेष! ऊखीमठ! मदमहेश्वर घाटी के रासी गाँव से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी, मदानी नदी के किनारे व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान मनणामाई तीर्थ हिमालय का सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ माना जाता है। मनणा का अर्थ है कि मन की कामना को पूर्ण करने वाला। केदारखण्ड के अध्याय 89 के श्लोक संख्या 40 से लेकर 49 तक मनणा माई तीर्थ का विस्तृत वर्णन किया गया है! मनणा माई भेड पालकों की अराध्य देवी मानी गयी है। वेद पुराणों में वर्णित है कि महिषासुर राक्षस भगवती काली के भय से हिमालय की ओर अग्रसर हो गया क्योंकि उस महिषासुर राक्षस को शिवजी का वरदान था कि यदि तू युद्ध के समय हिमालय पर्वत को स्पर्श करेगा तो अमर हो जायेगा। महिषासुर राक्षस के हिमालय की ओर गमन होने का पता जब भगवती काली को लगा तो भगवती काली ने अपने योगमाया से उस भूभाग को दलदल में तब्दील कर दिया तथा महिषासुर राक्षस दलदल में फस गया! समय रहते भगवती काली महिषासुर राक्षस के पास पहुंची तथा महिषासुर का वध कर जगत कल्याण के लिए मदानी नदी के किनारे बसे मनणा के बुग्यालों में तपस्यारत हो गयी। तब से यह स्थान मनणामाई तीर्थ के नाम से विख्यात हुआ। मनणा माई तीर्थ की महिमा का केदार खण्ड में विस्तृत वर्णन करते हुए कहा गया है कि मनणामाई तीर्थ जाने पर मनुष्य स्वस्थ देवी लोक को प्राप्त करता है। शरद व बसन्त ऋतुओं के नवरात्रों में जो मनुष्य भक्ति पूर्वक देवी की पूजा करता है, उसकी पूजा देवता करते हैं। यह तीर्थ समस्त पापो का शमन करने वाला और सकल उपद्रवों का नाश करने वाला है। नित्य दान करने वाले मनुष्य को मनणा माई तीर्थ समस्त ऐश्वर्य देने वाला है। तपस्या की सिद्धि देने वाला यही उत्तम स्थान है। मनणामाई को भेड़ पालकों की अराध्य देवी माना जाता है। पूर्व में जब क्यूजा घाटी के भेड़ पालक अश्विन माह में बुग्यालों से गाँव लौटते थे तो मनणामाई की मूर्ति को साथ लेकर आते थे मगर धीरे – धीरे भेड़ पालन व्यवसाय में कमी आयी तो भेड़ पालकों ने मनणामाई की मूर्ति को राकेश्वरी मन्दिर रासी में स्थापित करना उचित समझा! युगों से चली आ रही परम्परा के अनुसार आज भी रासी गाँव के ग्रामीणों के अथक प्रयासों से सावन माह में रासी गाँव से भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा का आयोजन किया जाता है तथा मनणा तीर्थ पहुंचने पर भगवती मनणामाई की विशेष पूजा – अर्चना की जाती है! इस मनणामाई लोक जात यात्रा में ग्रामीणों द्वारा अनेक पौराणिक, आध्यात्मिक व धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन आज भी किया जाता है। रासी गाँव के शिक्षाविद रवि भटट् बताते है कि मनणामाई तीर्थ में पूजा – अर्चना करने से मनुष्य को मनौवाछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि मनणामाई तीर्थ में भगवती के भक्त को अपार आनन्द की अनुभूति होती है। मनणा माई लोक जात यात्रा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि कल से शुरू होनी वाली 6 दिवसीय लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है तथा लोक जात यात्रा सनियारा, पटूडी, शीला समुद्र, कुल्वाणी सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों को पार करने के बाद मनणा माई तीर्थ पहुंचेगी तथा वापस रासी गाँव पहुंचने पर मनणा माई लोक जात यात्रा का समापन होगा। कोषाध्यक्ष हरेन्द्र खोयाल ने बताया कि रासी गाँव से मनणामाई तीर्थ के भूभाग को प्रकृति ने नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया व संवारा है इस भूभाग में भटके मन को अपार शान्ति मिलती है। राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि बरसात के समय शीला समुन्द्र से मनणामाई तीर्थ के भूभाग में अनेक प्रजाति के पुष्प खिलने से ऐसा आभास होता है कि इन्द्र देव के फूलों का बगीचा इसी धरती पर उतर आया हो! बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया कि रासी से मनणा माई तीर्थ के भूभाग को प्रकृति ने अपने अनूठे वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए मनणा माई तीर्थ जानी की बार – बार लालसा बनी रहती है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views