हिंदुओं को बचाने बांग्लादेश जाएंगे नागा साधु , अटल अखाड़ा के महंत ने दी चेतावनी

Spread the love
 हरिद्वार। बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर श्री बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष व अटल अखाड़ा के महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने नागा संन्यासियों के कूच करने की चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर नमामि गंगे घाट पर 51 ब्राह्मणों के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। 

महंत मधुसूदन गिरी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तत्काल रोका जाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो एक लाख नागा संन्यासी बांग्लादेश कूच करने का आहवान भी किया। 

उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में भी संत महापुरुषों के बीच बांग्लादेश के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा। मंहत मधुसूदन गिरी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर रहे है अत्याचार को केंद्र सरकार विश्व पटल पर रखे। भगवान शिव व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। 

कहा कि बांग्लादेश अपने ही नागरिकों की सुरक्षा करने में नाकाम हो रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट होकर हिंदुओं पर अत्याचारों का विरोध करना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार बांग्लादेश पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी नीति के तहत बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए। ताकि बंग्लादेश की सरकार के प्रमुख नेताओं को सबक मिल सके।

शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरू करने से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चंडी घाट के नमामि गंगे घाट पर गंगा मैया की पूजा अर्चना की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की तीव्र भर्त्सना की। 

कहा कि सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं के विषय में कुछ नहीं बोल रही है। भारत में जिस पार्टी की सरकार है। उसके कार्यकत्र्ता तो प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक आशानुरूप कुछ भी कार्य नहीं किया। विलंब ज्यादा हो रहा है। सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्हें आशा थी कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तो भारत सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाएंगी लेकिन सरकार इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। 

सरकार को जल्द कड़े कदम उठाकर समूचे विश्व के हिंदुओं और विभिन्न देशों की सरकारों को संदेश देना चाहिए कि दूसरे देशों में रहने वाले हिंदुओं को छूएंगे तो भारत सरकार उन हिंदुओं के साथ खड़ी है। शीतकालीन चारधाम यात्रा पर उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के समय में ग्रीष्मकालीन स्थान पर भगवान की पूजा होती है। ऐसे ही शीतकाल में शीतकालीन स्थान पर भगवान की पूजा जारी रहती है। 

कपाट बंद होने के बाद भगवान की पूजा बंद नहीं होती है। वर्ष भर चारधाम यात्रा चलती रहती है। भ्रम की स्थिति लोगों में बनी हुई थी कि कपाट बंद होने के बाद चारधाम की पूजा बंद हो जाती है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत की गयी है। 

बताया कि वह लगातार दूसरे साल शीतकालीन चारधाम यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में रुचि ली है। प्रशासन के स्तर पर भी कई व्यवस्थाएं की जा रही है। कहा कि नौ जनवरी को वह कुंभ क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। बताया कि कुंभ मेले में गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 1800 पंडित, 324 कुंड बना कर पूरे महीने यज्ञ में आहुति देंगे। गौ माता की प्राण और प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ किया जाएगा। धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा जिससे कुंभ से गो हत्या बंदी और गो प्रतिष्ठा का संदेश जाएं।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views