ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चन्द्र ने ग्राम पंचायत रसूलपुर में ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुखतिब हुए।
FCकार्यक्रम में प्रधानमंत्रीआवास, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन, आंगनवाड़ी, फार्मर रजिस्ट्री आदि सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा पात्रों को लाभ प्राप्त करने तरीके के बारे में समझाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण समेत विभिन्न स्वास्थ कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने ग्रामीणों से गांव में कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रधान हामिद अली, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार, एडीओ कृषि त्रिवेंद्र तिवारी, बोरिंग टेक्नीशियन नितिन मिश्रा, बिजय शंकर लाल सहित अधिकारी कर्मचारी तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।







