ब्यूरो शिवगंज (राजस्थान): गुरुदीन वर्मा।
टी बी एवं तंबाकू के अंतर संबंध पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।
शिवगंजः महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में “टीबी मुक्त अभियान’’ के तहत् ब्लाॅक स्तरीय “टीबी एवं तम्बाकू के अंतर सम्बन्ध पर भाषण प्रतियोगिता’’ का आयोजन प्रधानाचार्य हेमलता चैधरी के नेतृत्व में स्थानीय विद्यालय में सम्पन्न हुआ।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के गुरुदीन वर्मा के अनुसार प्रभारी भंवरलाल हिण्डोनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 3 श्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन किया गया जिसमें प्रथम कुमारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना जोगापुरा, द्वितीय धीरज खण्डेलवाल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज, तृतीय रूपेश कुमार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बडगांव रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य गुलाब मीणा, धर्मेन्द्र कुमार गहलोत, छगनलाल, भंवरलाल हिण्डोनिया, कुलदीप सिंह कविराज, सन्दीप कुमार, चमचम कुमारी आदि की भुमिका रही। सर्वश्रेष्ठ चयनित निकिता कुमारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना जोगापुरा ब्लाॅक स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने के कारण जिला स्तरीय पर प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी।







