ब्यूरोः पिण्डवाड़ा(राजस्थान)
नांदिया के गर्ल्स स्कूल में कक्षा 8 वीं की विदाई समारोह आयोजित।
——————————————————–
पिण्डवाड़ा(राजस्थान): पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गाँव में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज कक्षा 8 की छात्राओं का विदाई समारोह शुभकामना दिवस के रूप में आयोजित किया गया जिसमें निम्न का आतिथ्य रहा सुभाष चंद्र रावल, पी ई ई ओ हरमत सिंह,SMC अध्यक्ष आशा, संस्था प्रधान जयंतीलाल माली, धनराज लोहार, गुरुदीन वर्मा, ममता फाउंडेशन के दिनेश गर्ग, वरिष्ठ लिपिक सूरज प्रकाश सोनी, समाजसेवी जोराराम देवासी, सांकलाराम देवासी, रमेश खोटीन, आशाराम, का रहा।
अतिथियों द्वारा शिक्षक गुरुदीन वर्मा जिन्होंने स्थानीय विद्यालय को स्मार्ट टी.वी. भेंट की घोषणा की थी, उनका माला एवं साफा से बहुमान किया गया साथ ही सूरज प्रकाश सोनी को वरिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति के लिए माला, साफा द्वारा बहुमान किया गया तथा कक्षा 8 की बालिकाओं द्वारा बिताए गए विगत वर्षों की जानकारी दी गई और अपनी छोटी बहनों को अनुशासन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान रखने के बारे में बताया गया समस्त अतिथियों द्वारा छात्राओं को बिना किसी भय के आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा देने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया भविष्य में कुछ बनकर गुरुजनों समाज, परिवार और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया ममता फाउंडेशन जयपुर के दिनेश गर्ग ने साफ सफाई स्वच्छता संबंधित जानकारी दी कक्षा 8 की समस्त छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार अतिथियों द्वारा भेंट किए गए। अंत में संस्था प्रधान जयंतीलाल माली ने सभी अतिथियों व पधारे हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया गया। गुरुदीन वर्मा के अनुसार कार्यक्रम में इनकी रही उपस्तिथि SMC सदस्य सीता, कमला, बबली, मोनी बाई शंकरलाल, विद्यालय कार्मिक बिन्दु कुमारी, सुषमा, शारीरिक शिक्षक नरेन्द्र सिंह, गणेश गुर्जर, शकुंतला गर्ग, साधना मीना, नर्वदा मीना, शाहिस्ता राठौड़, मधु मालवीय, विमला देवी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।






