संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यशाला।
कानड़ : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम (15 मार्च 2025 ) के स्थान पर शासन के निर्देश अनुसार 21 मार्च 2025 को नवीन बस स्टैंड परिसर हाट बाजार कानड में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर म प्र शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले विभाग “से प्राप्त निर्देश अनुसार इस वर्ष का विषय है “उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे”।
विषय पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के तत्वाधान में जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती कविता शर्मा, उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा जिला प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री एन एस मुवेल, श्रीके एल कुम्भकार खाद्य सुरक्षा एवम ओषधि प्रशासन, नापतोल निरीक्षक श्रीमती दीपशिखा नागले, विद्युत विभाग से कुणाल शिवहरे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के श्रीदीपक भटनागर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, सभी उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित विभागों ने अपने-अपने विभागीय गतिविधियों का प्रचार प्रसार सामग्री के स्टॉल लगा कर शासन की योजनाओं एव लोकहित में ग्राहकों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता संबंधी प्रदर्शनी लगाकर समझाया।
एडवोकेट हरिनारायण राठौर एवं जिला प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री एन एस मुवेल ने कार्यशाला में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की प्रासंगिता एवं नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के बारे में जानकारी दी, उपभोक्ता के प्राप्त 6 अधिकारों एवं हर खरीदी पर पक्के बिल की आवश्यकता के बारे अवगत कराया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य तेल, घी, वनस्पति में सदृश्य अंतर समझाए। फोर्टीफाइड फूड का महत्व एवं आज के समय में उपयोग की महत्ता, खाद्य और अखाद्य रंग की पहचान, शहद, दूध एवम दूध में उत्पादों में होने वाली मिलावट की जांचने की घरेलू टिप्स बताते हुए, टार्टट्रिक एवम सिट्रिक ऐसिड, अखाद्य रंग, एम एस जी, के हानिकारक प्रभाव, चांदी वर्क एवम एल्यूमीनियम वर्क की पहचान, अवमानक, असुक्षित और मिथ्याछाप सामग्री, खाद्य एवम अखाद्य रंग के अंतर करके बताए।
विधुत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन एवं ट्रांसफर लगाने के प्रावधान की जानकारी दी।
नापतोल निरीक्षक ने वजन तोल कांटे बांट, पी सी आर एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में चांदनगाव इंडियन गैस के प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान सहित जिले के समस्त जागरूक उपभोक्ता गण, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के नगर अध्यक्ष रंजीत सिसोदिया संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार साथी उपस्थित रहे,
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट योगेश शर्मा ने किया कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री प्रभाकर जी जोशी का भी शाल श्रीफल से स्वागत किया गया अंत में आभार प्रदर्शन संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने माना।






