ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः केदार बद्री मानव श्रम समिति के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मन्दिर परिसर में 11 दिवसीय राम लीला का मंचन विधिवत शुरू हो गया है। राम लीला के शुभारंभ अवसर पर रामन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया गया। राम लीला मेें मंचन सभी पात्रों का अभिनय महिलाओं द्वारा निभाया जा रहा है। राम लीला मंचन से तुंगनाथ सहित पर्यटक गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि श्री रामचंद्र के संघर्षो से हर मनुष्य को प्ररेणा लेकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए क्योंकि उनके संघर्षो के उन्हें मर्यादापुरुषोत्तम की उपाधि मिली है। उन्होंने केदार बद्री मानव श्रम समिति से जुड़ी महिलाओं की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति से जुड़ी महिलाओं के अथक प्रयासो से पहली बार पर्यटक सारी में आयोजित राम लीला में सभी पात्रो का अभिनय महिलाओं द्वारा निभाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि देखरेख समिति सरपंच मुरली सिंह नेगी ने कहा कि सभी महिलाओं का अभिनय प्रशंसनीय है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि महिलाओं का अभिनय व संघर्ष प्रेरणादायक है। महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार ने कहा समिति से जुड़ी हर महिला का अभिनय हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। राम जन्मोत्सव में रूद्राक्ष भट्ट – राम , अंशु भट्ट – लक्ष्मण, ऋर्षि भट्ट – भरत , दिवाशु नेगी – शत्रुघ्न, खुशी – श्रवण कुमार, विलोचना रावत – दशरथ , अनीता – रावण , लक्ष्मी नेगी ने – कुम्भकर्ण, सत्येश्वरी – बिभीषण, आरती गुसाई – ब्रह्मा, हेमलता – मंत्री तथा विजय लक्ष्मी – वशिष्ठ का अभिनय अदा किया। राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया जबकि खुशी नेगी ने श्रवणकुमार के अभिनय से सभी दर्शकों को भावुक किया। राम लीला के शुभारंभ अवसर पर सारी गांवों के नौनिहालों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति गयी जबकि सुदर्शन भण्डारी व दीपक कुवर द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है तथा दिलवर नेगी द्वारा संचालन किया गया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान मनोरमा देवी, योगेन्द्र नेगी, बबीता भट्ट, रेखा रावत, पूनम नौटियाल, प्रियंका देवी, पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, रमेश नौटियाल, रामेश्वरी, भट्ट, उपप्रधान अनीता देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी, कुसुम देवी, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, भरत भट्ट, उमेद भट्ट, सुन्दर भट्ट, जीतपाल सिंह नेगी जयपाल भट्ट, बलवीर सिंह नेगी रितिक रावत सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।








