ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी चेतावनी।
पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अल्मोड़ा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई।
अल्मोड़ाः पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने नगर में अतिक्रमण और नो पार्किंग के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया। अतिक्रमण न हटाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े,नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चस्पा चालान की कार्रवाई की। सड़क किनारे फड़ लगाने वाले, दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों सख्त हिदायत दी कि अतिक्रमण को शीघ्र हटा लें।
वहां पर एसडीएम सदर संजय कुमार, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र रावत आदि लोग मौजूद थे।








