ब्यूरो शिवगंज-राजस्थानः गुरुदीन वर्मा।
व्याख्याता काउन्सलिंग में सभी रिक्त पद दर्शाकर ही काउन्सलिंग की जाये।
शिवगंज-राजस्थानः शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को ज्ञापन भेजकर पदोन्नत व्याख्याता के चल आॅन लाईन काउन्सलिंग में समस्त रिक्त सीटों को नहीं खोलने पर नाराजगी जताकर काउन्सलिंग में सभी रिक्त सीटें खोलने की मांग की।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि पदोन्नत व्याख्याता काउन्सलिंग की तिथि 29 मार्च से 7 अप्रेल 2025 तक आॅन लाईन स्टाफ लाॅगइन से स्थान चयन का आप्सन भरे जा रहे हैं। लेकिन बडे खेद का विषय हैं कि राज्य भर में हजारों रिक्त पद होने के बावजूद कुछ गिने चुने रिक्त पदों को आन लाईन पाॅर्टल पर दर्शाना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है। काउन्सलिंग की प्रक्रिया तभी पारदर्शी हो सकती हैं जब सभी रिक्त पदों को खोला जाये। प्रत्येक ब्लाॅकों में व्यापक स्तर पर पद रिक्त होने के बावजूद लगभग आधे पद ही खोले गये हैं जिससे आधे से अधिक व्याख्याताओं को अपने ब्लाॅक को छोडकर अन्य ब्लाॅकों में एवं अपने जिले को छोडकर अन्य जिले में जाना पडेगा जिससे पदोन्नत व्याख्याताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं, शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त हैं। संगठन ने राज्य सरकार से समस्त रिक्त पदों 7 अप्रेल से पहले खोलकर काउन्सलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की जिससे पीडित शिक्षकों को राहत मिल सके।






