ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः क्षेत्र के पेड़राही में बजाज चीनी मिल कुंदरकी तथा गन्ना विकास परिषद नवाबगंज ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अब्दुल आजाद अंसारी ने गन्ना बुवाई, पेडी प्रबंधन रोग एवं कीट के बारे में जानकारी दी। मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह तथा वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉक्टर अनिल त्रिपाठी ने बसंतकालीन गन्ने की बुआई कर अधिक उपज प्राप्त करने की तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर गन्ना प्रबंधक शशिकांत दुबे, सहायक गन्ना प्रबंधक सुनील पाठक, जयप्रकाश सिंह, अकलेश सिंह मधुसूदन सिंह “प्रधान ” पेडराही, पंचम सिंह, राजवंत सिंह, इंद्राश सिंह, ग्रिजेश सिंह, बैजनाथ सिंह, रामनाथ आदि किसान मौजूद रहे।
गोंडा वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय चाई पुरवा चंदापुर में कक्षा 5 छात्रछात्राओं का अंकपत्र वितरण व विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने छात्रछात्राओं को अंकपत्र देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने की सीख दी। उन्होंने कहा परीक्षा के प्राप्तांक निपुणता के मानक नहीं हैं इसलिए कम अंक पाने वाले संकोच त्याग मेहनत कर आगे बढ़े। प्रधानाध्यापक सुनील श्रीवास्तव ने छात्रछात्राओं को अंकपत्र के साथ टिफिन ज्यमेट्री बॉक्स आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षिका नेहा श्रीवास्तव, कुमारी श्रेया, आनंददेव सिंह, राधेश्याम तिवारी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।







