संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
जनसहयोग से अधिकाधिक जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं गहरीकरण करवाएं – कलेक्टर श्री सिंह।
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की गई।
आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जनसहयोग से अधिकाधिक जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं गहरीकरण करवाया जाए, सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य व्यापक स्तर पर किये जाए। कलेक्टर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम नागरिकों को पर्याप्त ठण्डा पेयजल उपलब्ध हो सकें, इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग को समय-सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण, जीर्णोद्धार कार्य एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने तहसीलदार को अमृत सरोवर, अन्य तालाब तथा जल संरचनाओं को राजस्व रिकार्ड दर्ज करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, एस डी एम ईईआरईएस, पीओ मनरेगा, ,सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, डीसी जनअभियान, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।






