ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
फिरोजपुर रेलवे डिविजन के डी आर एम संजय साहु ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
1 : रेलवे ट्रेनों की सिक्यूरिटी को लेकर भारतीय रेलवे ने लूप लाइनों को अपग्रेड करने के लिए बड़े सत्र पर काम शुरू किया जा रहा है जिसमें ट्रैक की सुरक्षा बढ़े ट्रेन की गति और सवारी की गुणवत्ता में सुधार हो अप्रैल महीने में चार स्टेशन कवर किए गए हैं और फिरोजपुर डिविजन में कुल 200 स्टेशन हैं धीरे धीरे सभी स्टेशनों पर काम होगा।
2 : फिरोजपुर रेलवे डिविजन के डी आर एम संजय साहु ने कहा कि फिरोजपुर से अमृतसर लाइन पर बोलते हुए कहा कि जमीन को लेकर कुछ बाधाएं आ रही हैं जिसको लेकर स्टेट गवर्नमेंट से बातचीत चल रही है।
3 : फास्ट ट्रेनों को लेकर डी आर एम संजय साहु ने कहा कि बुलेट ट्रेन पर बोलते हुए कहा कि हमारे अमृतसर से दिल्ली के साथ ओर बड़े स्टेशनों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है और इस बारे में प्रयास हो रहे की फास्ट ओर एक्सप्रेस ट्रेनें डाली जाए।
4 : फिरोजपुर डिविजन में 15 अमृत रेलवे स्टेशन बन रहे हैं।
5 : जो रेलवे के पास पुरानी बिल्डिंग है हम कोशिश करेंगे कि उसे ऐतिहासिक बिल्डिंग बनाया जाए लोगों को पता चले ताकि टूरिस्ट यहाँ आए।
6: वही रेलवे टिकट चेकरों की तरफ से टिकट लेस ट्रेवलिंग करने वालों से 2024 ओर 2025 में 34 करोड़ रुपए कलेक्शन की गई है और मार्च के महीने में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों से 2.75 करोड़ रुपए वसूले गए हैं।
बाइटः फिरोजपुर रेलवे डिविजन डी आर एम संजय साहु।






