• श्री बदरीनाथ धाम  कपाट की तिथि रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे खुलेंगे 

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

        उत्तराखंड चार धाम यात्रा 

 

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025 

 

• श्री बदरीनाथ धाम 

कपाट की तिथि रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे खुलेंगे 

 

• श्री बदरीनाथ धाम हेतु ज्योर्तिमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी,श्री गरूड़ जी , तेलकलश एवं रावल अमरनाथ नंबूदरी का प्रस्थान।

 

• आज पहले पड़ाव श्री योगबदरी पांडुकेश्वर पहुंचेगी देव डोलियां कल 3 मई शायंकाल देव डोलियां श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

 

 

         ज्योर्तिमठ: 2 मईः श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल रहे है आज शुक्रवार 2 मई को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे गाडू घड़ा, श्री रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी एवं श्री गरूड़ जी श्री नृसिंह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना पश्चात श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से सेना के बैंड की भक्तिमय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर प्रवास हेतु प्रस्थान किया है।

भगवान बदरीविशाल के वाहन श्री गरूड़ जी महाराज को इस बार मंदिर समिति ने हक हकूकधारियों के सहयोग से पूजा-अर्चना पश्चात भब्य समारोह पूर्वक श्री बदरीनाथ धाम हेतु प्रस्थान कराया।

इस बार ऐतिहासिक रूप से पहली बार भगवान नारायण हरि के वाहन श्री गरूड़ जी समारोह पूर्वक धाम को रवाना हुए जिस कारण श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गरूड़ जी की डोली सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी को श्री बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया। अपने संदेश में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से बताया कि कल शनिवार 3 मई शाम को सभी देव डोलियां श्री गरूड़ जी, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी एवं रावल जी सहित पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं श्रीमान रावल जी श्री बदरीनाथ धाम को पहुंचेगे।रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।

 

आज देव डोलियों के प्रस्थान के समय धरणीधर महाराज के आश्रम में देव डोलियों का स्वागत हुआ।श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में रावल अमरनाथ नंबूदरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरवाण, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, रैक्वाल पंचायत अध्यक्ष अनूप पंवार, कोषाध्यक्ष आशीष सती, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट,संतोष तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, एवं तेलकलश यात्रा में शामिल डिमरी पुजारीगण, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल लेखाकार भूपेंद्र रावत, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी पुजारीगण श्री नृसिंह मंदिर सुशील डिमरी, कृपाल सनवाल, अमित पंवार, द्वारिका सिंह बिष्ट, रामप्रसाद थपलियाल, प्रकाश भुजवाण, विकास सनवाल, प्रकाश नैनवाल, रघुवीर पुंडीर मंजेश भुजवाण, नारायण ऩबूदरी, राहुल मैखुरी, राजेश नंबूदरी, दर्शन कोटवाल योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो