ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लंबी रूट की बसों को माल रोड से होते हुए लाने की मांग उठाई।
अल्मोड़ाः नगर निगम सभागार में डे केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक हुई। जिसमें सदस्यों ने भैरव मंदिर में एक वर्ष से बंद पड़ी पार्किंग को शीघ्र संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने जीजीआईसी के समीप पार्किंग के चालू होने पर जिलाधिकारी का आभार जताया। शनिवार को हेम चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने आशंका जताई कि दूसरे जिलों से बंदरों को अल्मोड़ा में छोड़ा जा रहा है।कटखने बंदर कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। उन्होंने ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, लोअर माल रोड से धारानौला तक प्रस्तावित टनल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, क्वारब में धंस रही रोड़ का समाधान करने, रोडवेज की लंबी रूट की बसों को पांच मिनट के लिए माल रोड तक लाने आदि की मांग उठाई।
इस अवसर पर वहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, एमसी काण्डपाल, गजेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रमणी भट्ट, आनंद सिंह बगडवाल, रमा भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, दिवान सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।






