संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
जिला जेल में विशेष मेडीकल कैम्प का आयोजन,
146 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
आगर मालवा : रजिस्ट्रार/सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति म0प्र0 उच्च न्यायालय जबलपुर एवं जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर मालवा में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु शनिवार को विशेष मेडीकल कैम्प का आयोजन किया गया।
कैंप में श्री वरूण कुमार शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला आगर मालवा द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् विधिक सहायता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों को विधिक साक्षरता एवं उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही बंदियों को वर्तमान में प्राप्त उपचार सुविधा की जानकारी भी ली गई तथा जिला चिकित्सालय आगर मालवा से डॉ. आर. एल. मालवीय (एम.एस.ई.एन.टी.), डॉ. गोपाल कृष्ण (एम. डी. मेडिसिन), डॉ. विजेन्द्र चुरिहार (नैत्र रोग चिकित्सक), डॉ. धीरेन्द्र सिंह ठाकुर (हडडी रोग चिकित्सक), डॉ. के.के. परमार (शल्य चिकित्सक), डॉ. सुमित्रा वर्षी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल गौड (मानसिक रोग चिकित्सक), डॉ. विशाल अग्रवाल
(त्वचा रोग चिकित्सक), डॉ. हीना शेख (महिला रोग चिकित्सक), डॉ. धमेन्द्र बीजापारी (दंत रोग चिकित्सक), श्री प्रमोद कुमार पारीक (नर्सिग ऑफिसर), श्री राजेश चतुर्वेदी, (एस.टी.एस.), श्री रामकिशन योगी (एस.टी.एल.एस.), श्री दीपक पाटीदार (आई.सी.टी.सी. काउंसलर), श्री हेमन्त वैष्णव (लैब टेक्नीशियन) उपस्थित हुए। उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 146 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जेल में परिरूद्ध कुल 159 बंदियों की एच.आई.व्ही. एवं टी.बी. की जांचे की गई। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक श्री जी.एल. औसारी, उप अधीक्षक श्री हीरालाल परमार, जेल चिकित्सक डॉ. आयुष मालवीय, मेल नर्स श्री अमन पाल एवं समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहें। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश, चिकित्सकीय दल का श्री जी.एल. औसारी जेल अधीक्षक द्वारा आभार प्रकट किया गया।






