ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लंबे समय से चला आ रहा विकास प्राधिकरण का विरोध आज भी जारी।
काफी लंबे समय से विकास प्राधिकरण का विरोध आज भी जारी है। इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों के काम सही समय पर नहीं हो पा रहे हैं। अपनी जमीन में मकान बनाने में भी तमाम अड़चनें आ रही हैं। मंगलवार को गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में सर्वदलीय बैठक हुई और आम जनता को हो रही परेशानियों का विरोध करते हुए लोगों ने यहां धरना प्रदर्शन किया और सरकार इस फैसले को गलत ठहराते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह जनता की परेशानियों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस गलत निर्णय को वापस नहीं ले लेती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर वहां पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चन्द्र तिवारी (न.नि.पा.), प्रताप सिंह सत्याल,चंदन सिंह, शहाबुद्दीन, ललित मोहन पंत, रोबिन मनोज भण्डारी, प्रतेश कुमार पांडेय, निधि तिवारी व अन्य लोग मौजूद थे।








