ब्यूरो राजस्थानः
गुरुदीन वर्मा।
वेतन विसंगति दुर करने का आदेश जारी नही तो होगा आन्दोलन।
————————————————————
सिरोही(राजस्थान): सीधी भर्ती से नियुक्त वरिष्ठ कार्मिकों की वेतन विसंगति दुर करने को लेकर गुरुवार को राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रा.शि. सिरोही में विपिन डाबी के समक्ष आदेश जारी करने में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी जताई।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री छगनलाल भाटी ने बताया है कि प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. सिरोही के समक्ष सीधी भर्ती से नियुक्त वरिष्ठ कार्मिकों का वेतन कनिष्ठ कार्मिक से कम होने की वेतन विसंगति के सम्बन्ध में वित्त विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा वेतन विसंगति दूर करने को लेकर के पृथक पृथक आदेश जारी कर रहे है। लेकिन संयुक्त निदेशक पाली द्वारा सिरोही आगमन पर संगठन स्तर से चर्चा करने के दो माह बाद भी सिरोही कार्यालय स्तर से आदेश जारी नही होने पर संगठन ने नाराजगी जताई। जिस पर अधिकारिक स्तर से संगठन को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही वेतन विसंगति दूर करने को लेकर आदेश जारी कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जलालुद्दीन भी उपस्थित थे।






