ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
आज तीसरे दिन फिरोजपुर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को 12 किलो से अधिक हेरोइन और 25 लाख 12 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ किया गिरफ्तार।
फिरोजपुर में डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पंजाब पुलिस द्वारा 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाने के अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार पाकिस्तान से आई हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ रही है।
डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि डेढ़ महीने पहले जब उन्होंने चार्ज संभाला था, तब से अब तक फिरोजपुर रेंज की पुलिस 150 किलोग्राम से अधिक हेरोइन पकड़ चुकी है और 662 मुकदमे दर्ज कर 814 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस डेढ़ महीने में 77 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। इसके अलावा फिरोजपुर रेंज पुलिस ने 12 पिस्तौल, 14 मैगजीन, 54 जिंदा कारतूस, 123 चोरी की कारें, 39 मोटरसाइकिल, चार ड्रोन और 25 मोबाइल भी जब्त किए हैं – जो एक बड़ी सफलता है।
बाइट: हरमनबीर सिंह, डीआईजी फिरोजपुर।






