बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया।

श्री बदरीनाथ धाम: 25 मई। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया बदरीनाथ धाम में मौसम ठंडा है तथा हल्की बारिश हो रही है।

बीकेटीसी कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों से श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के विषय में बातचीत की। कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में यात्रियों को भगवान के सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसके लिए हर संभव कार्य किये जाये बताया कि आज तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है। उन्होंने अपने संदेश में श्री हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने के अवसर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। तथा बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के बाद कल देर रात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रात: लोक कल्याण हेतु भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की किये। माता लक्ष्मी जी के मंदिर में दर्शन किये। जहां डिमरी पुजारीगणों ने शाल ओढ़ाकर बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष यात्रा के कुशलता हेतु हवन में शामिल हुए तत्पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे आईटीबीपी कमांडेट राजेश पांडेय, श्रेयांस द्विवेदी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, पीआरओ अजय, पीएस प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।