ऊखीमठः पट्टी तल्लानागपुर के शीर्ष पर विराजमान क्रौच पर्वत पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय की प्रथम ऐतिहासिक बद्रीनाथ यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चमोली पोखरी के निकटवर्ती गांव सतूड के कार्तिक स्वामी मन्दिर मे पहुंच गयी है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

               ऊखीमठः पट्टी तल्लानागपुर के शीर्ष पर विराजमान क्रौच पर्वत पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय की प्रथम ऐतिहासिक बद्रीनाथ यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चमोली पोखरी के निकटवर्ती गांव सतूड के कार्तिक स्वामी मन्दिर मे पहुंच गयी है। भगवान कार्तिक स्वामी की बद्रीनाथ यात्रा मे सैकड़ो नर – नारी शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे है तथा विभिन्न हिल स्टेशन व गांवो मे भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा का पुष्प अक्ष्त्रो से भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा चन्द्रशिला क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । भगवान कार्तिक स्वामी की बद्रीनाथ यात्रा विभिन्न तीर्थ स्थलो का भ्रमण करते हुए तथा अपने भक्तो को आशीर्वाद देते हुए आगामी दो जून को मोक्ष धाम भूवैकुण्ड बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी तथा चार जून को क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा का समापन होगा । बुधवार को क्रौच पर्वत तीर्थ पर ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल व सुधीर नौटियाल ने पंचाग पूजन के तहत भगवान कार्तिक स्वामी सहित 33 कोटी देवी – देवताओ का आवाहन किया तथा भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्नो सहित अनेक देवी – देवताओ के निशान का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी । भगवान कार्तिक स्वामी नर रूप मे अवतरित हुए तथा बद्रीनाथ धाम की यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने का आशीर्वाद अपने भक्तो को दिया । ठीक दस बजे भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ से रवाना हुई तथा स्कन्द नगरी पहुंचने पर पुजारी नन्दू पुरी ने आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। भगवान कार्तिक स्वामी की बद्रीनाथ यात्रा के कनकचौरी पहुंचने पर वहा पूर्व से मौजूद सैकड़ो श्रद्धालुओ ने पुष्प अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया गया। कनकचौरी मे भगवान कार्तिक स्वामी सहित अनेक देवी – देवताओ के निशाणो को यात्रा रथ मे विराजमान किया गया तथा यात्रा रथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ । भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा के मोहनखाल, पोखरी सहित विभिन्न हिल स्टेशनो व गांवों  पहुंचने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणो द्वारा पुष्प अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की ऐतिहासिक बद्रीनाथ यात्रा के आयोजन से भक्तों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा सैकड़ो श्रद्धालु शामिल होकर विश्व समृद्धि व जगत कल्याण की कामना कर रहे है। प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा हर गांव के ग्रामीण उत्साह व उमंग से भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा मे शामिल हो रहे है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, सह प्रबन्धक रमेश नेगी, उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जन सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, उमा देवी ,पुष्पा देवी ,सुरजी देवी, दिनेश सिंह नेगी, रेखा देवी, यशपाल सिंह रावत, बृजमोहन सिंह नेगी सहित पोखरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, व्यापारी व ग्रामीण मौजूद है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो