व्यवस्था को आदत ना बनायें, दुर्घटनाओं के लिए आवाज़ उठाए

Spread the love

 

 प्रभारी सम्पादकः  पंकज सीबी मिश्रा / राजनीतिक विश्लेषक एवं पत्रकार यूपी 

 

 

व्यवस्था को आदत ना बनायें, दुर्घटनाओं के लिए आवाज़ उठाए

 

 

 

 

अंतिम समय में इतना धन दौलत शोहरत सब बेकार साबित हुआ। कुछ काम ना आया। समय औऱ मृत्यु निश्चित है। एक कन्या भूमि चौहान ट्रैफिक में लेट होने के कारण बोर्ड नहीं कर पाई थी। उसने लाख कोशिश की, हल्ला मचाया किंतु उसे जहाज़ नहीं बोर्ड करने दिया गया। बच गई। एक यात्री राजेश विश्वास हिम्मत कर प्लेन से कूद गया और बच गया। नीचे गिरा- कोई गंभीर चोट ना लगी। इकलौता सर्वाइवर है। अब वाक़ई में यकीन हो गया है- मृत्यु का समय मनुष्य के जन्म पर ही निर्धारित हो जाता है। वही जाएगा जिसके जाने का समय हो चला है।समय से पहले कोई भी नहीं जाएगा। प्रतीक जोशी पिछले छह सालों से लंदन में रह रहे थे। एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल, उन्होंने अपनी पत्नी और अपने तीन छोटे बच्चों के लिए विदेश में बेहतर भविष्य बनाने का सपना देखा था, जो भारत में रह रहे थे। कई सालों की योजना, कागजी कार्रवाई और धैर्य के बाद, आखिरकार वह सपना सच हो गया। अभी दो दिन पहले, उनकी पत्नी, डॉ. कोमी व्यास, जो एक मेडिकल प्रोफेशनल हैं, उन्होंने भारत में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। बैग पैक हो चुके थे,सब अलविदा कह चुके थे, लेकिन भविष्य उनका इंतजार कर रहा था। आज सुबह, वे सभी पाँच उम्मीद, उत्साह और योजनाओं से भरे हुए, एयर इंडिया की फ्लाइट 171 से लंदन के लिए रवाना हुए। यह सेल्फी क्लिक की, रिश्तेदारों को भेजी। एक नई ज़िंदगी शुरू करने के लिए एकतरफा यात्रा। लेकिन वे कभी सफल नहीं हुए। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा। देखिए इस परिवार की खुशी और नए सपनों की उड़ान लेकिन कुछ ही पलों में, जीवन भर के सपने राख में बदल गए। एक क्रूर और काल कवलित घटना ने पांच सपने तोड़ दिए जीवन बहुत नाजुक है,आप जो कुछ भी बनाते हैं, जिसकी आप उम्मीद करते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं, वह सब एक धागे से बंधा होता है। कब क्या हो जाए और ये धागा.. इसलिए जब तक आप कर सकते हैं खुलकर जीवन जीएं,प्यार करें,सहयोग करें,व्यर्थ की चिंता छोड़कर हर पल की खुशी समेटते हुए ,कल से खुशियाँ शुरू होने का इंतजार न करें। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपनी हर गाड़ी का नंबर रखते थे 1206 कहते थे, यही उनका शुभ नंबर है,

इसी नंबर से शुरू हुआ था उनका पहला सफर एक स्कूटी से बड़ा बिजनेस टायकून बनने तक़ औऱ फिर गुजरात के मुख्यमंत्री तक का सफर अकूत धन दौलत। लेकिन किसे पता था कि जिस नंबर से उनकी ज़िंदगी शुरू हुई थी, उसी नंबर पर उनकी ज़िंदगी खत्म भी हो जाएगी। 12/06, वही तारीख… जब उस प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। ये सिर्फ एक नंबर नहीं था, शायद किस्मत का लिखा हुआ एक चक्र था। यह लालच छूट नहीं रहा, मानवता औऱ अधिक धन की इक्षा से इंसान भीतर ही भीतर सड़ रहा है। एक परिवार छुट्टी मनाने पहलगाम गया था, गोलियों से छलनी कर दिए गए। एक शहर बैंगलोर, जहां लोग क्रिकेट की जीत का जश्न मनाने दौड़े भीड़ में कुचलकर मर गए। प्रयागराज में आस्था के लिए उमड़े लोग कुछ कुंभ में भगदड़ में दबकर मर गए। मुंबई में रोज़ लाखों की तरह ट्रेन पकड़ी फिसले, गिरे, कटे, मर गए। अहमदाबाद से उड़ान भरी। विमान नीचे गिरा, सब जलकर खाक हो गए। यह कोई अंधविश्वासी “मनहूसियत” नहीं है। यह मनुष्य के चेतना का पतन है। यह एक ऐसी व्यवस्था की परिणति है जिसमें इंसान की जान अब केवल आंकड़ा बन चुकी है। एक शवगणना, एक फुटनोट। जब कश्मीर की वादियों में आम नागरिकों पर गोलियां चलती हैं, तो सिर्फ “आतंक” नहीं होता वहाँ होता है सूचना का अंधकार, सुरक्षा में चूक, और एक असंवेदनशील राज्य जो जवाब नहीं देता। जब बैंगलोर में जश्न मौत में बदलता है, तो उसमें छिपा होता है एक ऐसा प्रशासन जो भीड़ को समझता ही नहीं क्योंकि वह बस सत्ता की भीड़ जानता है, जनता की नहीं। मुंबई की लोकल ट्रेन में रोज़ मरते लोग विकासशील भारत के वे गुमनाम शहीद हैं जिनकी तस्वीरें भी अखबारों में जगह नहीं पातीं उनकी मौतें ‘सिस्टम’ का अनिवार्य पार्ट मान ली गई हैं। और अहमदाबाद की विमान दुर्घटना वह तकनीकी विफलता है। वह एक कॉर्पोरेट-संरक्षित राज्य की पहचान है, जहाँ सुरक्षा परीक्षण से ज़्यादा ज़रूरी होता है समय पर उद्घाटन। इन घटनाओं में एक साझा सूत्र है कहीं कोई उत्तरदायी नहीं है। किसी को पद छोड़ना नहीं पड़ता, किसी मंत्री की आंखें नम नहीं होतीं, किसी जांच रिपोर्ट का कोई नतीजा नहीं निकलता। हर त्रासदी के बाद तंत्र “मुआवज़ा” देती है, मीडिया “विजुअल” दिखाता है, और जनता “आदत” बना लेती है। यह आदत — यही सबसे बड़ा अपराध है। हम उन नागरिकों में बदल दिए गए हैं जो किसी हादसे की खबर सुनकर केवल एक लाइन कहते हैं: कितने लोग मरे ? विनम्र श्रद्धांजलि इसके लिए फलाने जिम्मेदार फिर अगली ख़बर पर स्वाइप कर देते हैं। यह डिजिटल संवेदना का युग नहीं, यह डिजिटल असंवेदनशीलता का महामारीकाल है।जिन्हें ज़िंदा रहना है, उन्हें अब वक्त से सवाल पूछने होंगे। ज़ोर – जोर से, बार-बार। ईश्वर उन सबकी आत्मा को शांति दे जिन्होंने हादसों में जान गवाई।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)