यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित के लिए भेजी मदद

Spread the love

 

 प्रभारी सम्पादकः  पंकज सीबी मिश्रा / राजनीतिक विश्लेषक एवं पत्रकार यूपी।

 

 

यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित के लिए भेजी मदद।

 

 

                 जौनपुर : यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष औऱ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंचहटिया निवासी संदीप पाण्डेय ने ट्रस्ट के माध्यम द्वारा जनपद के कैंसरग्रस्त स्वयंसेवक रंगीले निषाद को ₹5,000 का चेक प्रदान किया। आर्थिक सहायता देने के लिए रंगीले निषाद के आवास पर पहुंचे यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट के संदीप ने मदद देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करें । संदीप पाण्डेय के साथ जौनपुर नगर के सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सूरज भारत भी रहे। इसके पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से संदीप पांडे औऱ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर श्रीप्रकाश पाण्डेय द्वारा रंगीले निषाद के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग किया गया था। श्रीप्रकाश पाण्डेय यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं जो जनसेवा हेतु सक्रिय है । आपको बता दें कि श्रीप्रकाश पाण्डेय (पूर्व ग्राम प्रधान एवं मछली शहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है औऱ वर्तमान में यथार्थ जनसेवा के माध्यम से पीड़ितों की सहायता करते है। इस ट्रस्ट द्वारा सैनिक परिवार के बच्चों, दिव्यांग जन,गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, गरीब परिवार के सदस्य के गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता यथासंभव किया जाता है। गरीब परिवार के बच्चियों के शादी में आर्थिक सहायता यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट परिवार के द्वारा किया जाता है। यथार्थ जनसेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के मानवीय कदम की सराहना जमकर हो रही। संदीप पाण्डेय ने बताया कि जनपद में जनसेवा औऱ परोपकार करना ही ट्रस्ट का मूल उद्देश्य है जिसे लेकर असहायों औऱ पीड़ितों तक पहुँच उनकी मदद की जा रही।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)