ब्यूरो फिरोजपुर पंजाबः राजीव कुमार।
प्रेस क्लब फिरोजपुर और मयंक फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का करेंगे आयोजन।
फिरोजपुर, 13 जून: स्वेच्छा से रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब फिरोजपुर और मयंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 15 जून 2025 को प्रेस क्लब फ़िरोज़पुर परिसर, रेड क्रॉस बिल्डिंग फिरोजपुर शहर में आयोजित होगा, जिसमें ब्लड बैंक, जिला सिविल अस्पताल फिरोजपुर का सहयोग प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब, फिरोजपुर के अध्यक्ष मनदीप कुमार मोंटी ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो कोई भी इंसान कर सकता है। इस शिविर के माध्यम से हम नागरिकों को जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”
मयंक फाउंडेशन के प्रोजेक्ट चेयरमैन सुमेश गुम्बर ने बताया कि फाउंडेशन समाजसेवा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और यह शिविर उसी दिशा में एक और कदम है।
सभी योग्य रक्तदाताओं से इस पुण्य कार्य में भाग लेने और रक्तदान के महत्व को समाज में प्रचार की अपील की जाती है।






