ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब) : राजीव कुमार।
फिरोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर की सी आई ए जीरा पुलिस ने एक नौजवान नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नो किलो 400 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक मोटरसाइकल किया बारामद।
डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
पाकिस्तान के नशा तस्करों की तरफ से भेजी गई थी हेरोइन।
आने वाले समय में पंजाब के बॉर्डर पर लगेंगे 9 एंटी ड्रोन सिस्टम , जिसमें फिरोजपुर रेंज में चार एंटी ड्रोन सिस्टम लगेंगे : डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल।
पंजाब के शहरों और कस्बों में करता था सप्लाई
एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी, जल्द हो सकती हैं बड़ी गिरफ्तारियां।
एंकर पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर की सी आई ए जीरा पुलिस ने एक नौजवान नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नो किलो 400 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक मोटरसाइकल किया बारामद।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज़ीरा कस्बे में एक बड़ा नशा तस्कर हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए आया हुआ है। इस पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक नशा तस्कर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब उसे रोका गया, तो उसके पास से 9 किलो 400 ग्राम हेरोइन और 2,10,000 रुपये नकद ड्रग मनी बरामद की गई। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर फिरोज़पुर और आस-पास के जिलों में नशा बेचने वालों को सप्लाई करता था। गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि यह हेरोइन कहां से मंगवाते थे और आगे किन लोगों को सप्लाई करते थे, ताकि इस नशे की चेन को तोड़ा जा सके।
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने दावा किया है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी मछलियां भी गिरफ्तार की जाएंगी।
बाइट: डीआईजी फिरोज़पुर रेंज, हरमनबीर सिंह गिल।







