संवाददाता आगर-मालवा :गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर ने गौशालाओं का निरीक्षण किया
सड़कों पर रहने वाले निराश्रित गौवंश को रखने के दिये निर्देश
आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज ग्राम आमला में ग्रीड के पास गत वर्ष से निर्मित गोठान स्थल का अवलोकन किया तत्पश्चात् आमला गौशाला का अवलोकन किया। कलेक्टर गौशाला के सामन की चारागाह भूमि पर तार फैंसिंग कर एक गोठान निर्माण स्थल निर्मित कर सड़क पर रहने वाली निराश्रित गायों को रखने के निर्देश दिये। इसके बाद सेमलखेड़ी गौ-शाला का अवलोकन किया तथा गौशाला के बाहर ओर एक गोठान निर्मित कर गाये रखने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिला सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, जनपद सीईओ आगर श्री मोहनलाल स्वर्णकार, नलखेड़ा, और उप संचालक पशु चिकित्सा श्री आर सी पंवार उपस्थित रहे।






