ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रर्दशन।
समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
अल्मोड़ाः केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क चौघानपाटा में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर प्रर्दशन किया। उन्होंने न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा और अन्य मांगों को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की।
गांधी पार्क में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ता कई सालों से गांव व शहरों में जाकर स्वास्थ सेवाएं पहुचा रही हैं। इसके बावजूद भी उन्हें न तो विभाग से सम्मान मिलता है और न ही नियमित वेतन।
उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन और स्थायी कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्त पर उन्हें मासिक पेंशन, कार्य के लिए विभिन्न मदों में मिलने वाली राशि हर महीने नियमित करने, प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपए का भुगतान, सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, आशा कार्यकर्ताओं के लिए अस्पताल में आवास की व्यवस्था आदि की मांग की।
इस अवसर पर वहां अध्यक्ष ममता तिवारी, दीपा ढैला, पूजा बगडवाल,जानकी देवी, बीना पाठक, भगवती बिष्ट, हेमा नगरकोटी, तारा चौहान, मुन्नी नेगी, ललिता देवी, हेमा देवी, चंपा देवी, कमला देवी, जानकी काण्डपाल, सुनीता मेहरा,भागा लटवाल, आशा लटवाल आदि मौजूद थे।









