ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
श्रावणी मेले में लगने वाले 86 फड़ों के फार्म बांटे।
जागेश्वर (अल्मोड़ा): धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां लगभग पूरी होने जा रही हैं। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक तहसीलदार बरखा जलाल, राजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला और लिपिक ने परिसर में लगने वाले फड़ों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस अवसर पर फार्म लेने के लिए व्यापारियों की काफी भीड़ लगी रही। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने 200रुपए की दर से फार्म बांटे। समिति ने इस बार लॉटरी के जरिए श्रावणी मेले से पहले 14जुलाई को फड़ों के आवंटन का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने उप समिति का गठन किया है।







