ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई शुरू।
अल्मोड़ाः यहां जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) से जटिल ऑपरेशनों की सुविधा आरंभ हो गई है। अब गुर्दे, हर्निया और पित्त की थैली की पथरी जैसी गंभीर बिमारियों वाले मरीजों को सर्जरी के लिए बाहर के महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बृहस्पतिवार को दूरबीन विधि से पित्त की थैली का पहला ऑपरेशन सफल रहा।
इस ऑपरेशन में डॉ. अमित सुकोटी, डॉ धीरज राज, डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. नमिता, स्टाफ नर्स प्रियंका, नेहा, सरिता और तनुजा शामिल रहे।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से सर्जरी की शुरुआत हो गई है। इससे मरीजों को कम चीरे, कम दर्द और जल्दी रिकवरी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।







