ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
ऑपरेशन सिंदूर” के हीरो बने 10 साल के श्रवण सिंह, आर्मी ने उठाया शिक्षा और इलाज का जिम्मा।
शनिवार को फिरोजपुर छावनी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने श्रवण को सम्मानित किया।
जिला फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के गांव तरावाली का 10 साल का श्रवण सिंह इन दिनों लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। आर्मी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण ने जवानों का ऐसा साथ निभाया कि अब सेना ने उसकी पूरी पढ़ाई और शुगर इलाज का जिम्मा उठा लिया है।
आज स्कूल का पहला दिन था। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। नया बैग, ड्रेस, सबकुछ नया मिला है। मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं। “पहले से सरकारी स्कूल में पढ़ता था अब नए स्कूल में पढ़ने जाता हूँ।
बाइटः श्रवण सिंह, यंगेस्ट सिविल वॉरियर
श्रवण के पिता सोना सिंह बताते हैं कि जब आर्मी अफसरों ने उन्हें बुलाया और बताया कि उनके बेटे की पढ़ाई का सारा जिम्मा अब आर्मी उठाएगी, तो यह उनके लिए बहुत ही गर्व का पल था। उन्होंने बताया कि श्रवण को डायबिटीज की समस्या है, जिसका इलाज भी अब सेना की ओर से ही कराया जा रहा है। और बड़े होकर आर्मी में भर्ती होने में भी मदद करेंगे ।
बाइटः सोना सिंह, पिता श्रवण सिंह






