“एक दिवसीय विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन”

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

“एक दिवसीय विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन”

राज्य स्थापना दिवस की सुअवसर पर सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों की आपदा प्रबंधन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुद्रप्रयाग जनपद के डॉक्टर जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी एवं राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटी के 100 से अधिक छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा जोखिम कम करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा इंटरनेशनल के प्रवाह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज बेंजवाल द्वारा उत्तराखंड राज्य शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग आपदाओं से बचने के उपायों को बताया गया।इसमें अग्नि सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाओं,साइबर अपराध आदि से बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई ।स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन एवं डिजास्टर एजुकेशन स्क्वॉड के प्रशिक्षक लोकेंद्र बलोदी द्वारा देश भर में विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर आई हुई आपदा और उनके निस्तारण के लिए बनाई गई सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में भी प्रशिक्षुओं को जानकारी दी और संकटकालीन संपर्क नंबरों को भी साझा किया।

सेवा इंटरनेशनल के ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र पुरोहित ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से आपदा के लिए संवेदनशील केदारघाटी में जोखिम न्यूनीकरण किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक लखपत राणा द्वारा बच्चों को सेवा इंटरनेशनल के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की आवश्यकता हर व्यक्ति की जरूरत बताई। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटी के प्रभारी प्रधानाचार्य रोशन डिमरी डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल के रामकृष्ण गोस्वामी, चंद्रशेखर नौटियाल, पंकज पवार, कविता दुमागा, सुलेखा चौहान, दिव्या त्रिवेदी ,संगीता दानू , शिलावती धनाई, विनोद गैरोला, ज्योति असवाल,मनीष डिमरी,प्रदीप बिष्ट पूजा ,राहुल राणा, रविन्द्र नेगी ,बी एड प्रशिक्षु रवीना छात्र छात्राएं एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 7 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 13 views
    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।