ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा।
अल्मोड़ाः क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी अल्मोड़ा ने कैंप परिसर से बिमोला गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में हावा के 30सदस्यों और बच्चों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि नीरजा पंडिता,चीफ एक्जीक्यूटिव हावा ने कहा कि 15 आगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ मनाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के मन में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।







