संवाददाता कानड़ (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
देव छठ पर देव नारायण भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्त।
देवनारायण के प्रिय अवतारी नीलाधर घोड़े का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
जयदेव मित्र मंडल के तत्वाधान में भगवान देवनारायण के छठ पर भव्य ध्वज वाहन रैली निकल गई।
कानड़: नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित देव सागर तालाब के समीप स्थित प्राचीन श्री देव बल्डा धाम एवं देव डुंगरी धाम देवनारायण भगवान के मन्दिर पर भादवा माह की देवछठ पर शुक्रवार को देव धणी एवं देव नारायण के प्रिय असवारी नीलाधर घोड़े का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया और दोपहर 2:15 पर महाआरती पण्डाजी द्वारा की गई आरती करीबन आधे घंटे तक चलती है आरती के बाद श्रद्धालुओं प्रसाद वितरण किया जाता है।
देव छठ पर यहां भगवान देव महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं इस मंदिर से लोगो की ऐसी आस्था जुड़ी हुई है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी देवधणी दरबार के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं वही देव छठ पर गांव नानूखेड़ी एवं शिवगढ़ रोड़ स्थित देव डूंगरी पर स्थित देवनारायण महाराज भगवान का आकर्षण श्रृंगार किया गया और नगर में स्थित बजरंग मोहल्ला व गायरीसेरी में स्थित देव महाराज भगवान के मन्दिर पर आकर्षक श्रृंगार किया गया और दोपहर में महाआरती की गई।
जयदेव मित्र मंडल के तत्वाधान में भगवान देवनारायण के छठ पर भव्य ध्वज वाहन रैली निकल गई।
कानड़ : भगवान देवनारायण भगवान एवं देवनारायण के प्रिया अवतारी नीलाधार घोड़े की जन्मोत्सव दिवस की भादवा माह की देव छठ पर जयदेव मित्र मंडल के तत्वाधान में भव्य ध्वज वाहन रैली निकल गई वाहन रैली का प्रारंभ गायरी सेरी देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए देव सागर तालाब स्थित देवनारायण मंदिर बल्डा वाले देवनारायण मंदिर प्रांगण पर पहुंची जहां महा आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।






