बी एस एफ ने सीमा की बाड और सतलुज की बाढ़, दोनों को एक साथ संभाला।

Spread the love

 

ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।

 

 

बी एस एफ ने सीमा की बाड और सतलुज की बाढ़, दोनों को एक साथ संभाला।

 

फिरोजपुर, 29 अगस्त 2025

सीमा क्षेत्र में सतलुज नदी में आई बाढ़ और सीमा की बाड़ के जलमग्न हो जाने जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सीमा पर सतर्क निगरानी बनाए रखी है।

 

बाढ़ के पानी से सीमावर्ती इलाके जलमग्न होने के बावजूद बीएसएफ के जवान दिन-रात सीमा पर अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। जलमग्न क्षेत्रों में बोट नाका लगाकर गश्त की जा रही है तथा अत्याधुनिक निगरानी उपकरणों की सहायता से संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। बीएसएफ की इंटेलिजेंस शाखा भी सक्रिय रहकर ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी पहुँच बनाए हुए है, जहाँ बाढ़ की आड़ में अवैध गतिविधियों की आशंका अधिक होती है।

 

इन्हीं परिस्थितियों में बीएसएफ जवानों ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए 02 ड्रोन तथा लगभग 06 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

 

बाढ़ से उत्पन्न विषम हालातों में सीमा सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ ने मानवीय दायित्व निभाते हुए जिलास्तर पर राहत और बचाव कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई रही है। बीएसएफ की वॉटर विंग, अधिकारी एवं जवान मिलकर जिलाप्रशासन के साथ तालमेल में सीमावर्ती गाँवों – कालूवाला, न्यू गट्टी राजोके, धीरा घारा और निहाले लावेड़ा जैसे गंभीर रूप से प्रभावित गाँवों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

 

इसके अतिरिक्त, जिन गाँवों से मवेशियों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका, वहाँ भी बीएसएफ अपनी नावों की मदद से पशुओं हेतु चारा पहुँचा रही है।

 

सीमा सुरक्षा बल का यह प्रयास न केवल सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सीमावर्ती ग्रामीणों को आपदा की घड़ी में संबल प्रदान करता है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)