आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी।

 

         ऊखीमठः जनपद रुद्रप्रयाग में हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से प्रभावित ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

 

ग्राम पंचायत तालजामण

 

प्राथमिक विद्यालय तालजामण में बनाए गए राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

 

ग्राम में विद्युत आपूर्ति कल से ही बहाल कर दी गई थी, किंतु कुछ घरों में अभी भी विद्युत बाधित है। संबंधित विभाग को इसकी सूचना देकर समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 

प्रभावित परिवारों की प्रत्येक समस्या का समाधान संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता से किया जा रहा है।

 

मृत पशुओं का गड्ढा खुदान कर वैज्ञानिक तरीके से दफन किया जा रहा है, ताकि संक्रमण की संभावना को रोका जा सके।

 

राहत शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया है। चिकित्सक दल द्वारा प्रभावित ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

ग्राम पंचायत स्यूर बांगर

 

प्रभावित क्षेत्र में चारे के ब्लॉकों का वितरण किया गया है।

 

विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल हो चुकी है।

 

पेयजल आपूर्ति भी आज शाम तक अस्थायी पाइपलाइन के माध्यम से बहाल कर दी जाएगी।

 

ग्राम पंचायत चिलौंड

 

यहां एक गौशाला में मलबा आने से पशु प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई।

 

सूचना प्राप्त होते ही पशुचिकित्साधिकारी ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी तत्काल प्रभावित क्षेत्र हेतु रवाना हो गए हैं और मौके पर आवश्यक पशु-चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

राहत एवं बचाव दलों की तैनाती

 

तहसील ऊखीमठ से डी०डी०आर०एफ० की टीम प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजी गई है।

 

जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन

द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी आवश्यक सहायता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।