ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाको में हुई मूसलाधार बारिश के कारण रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर बांसवाडा व काकडागाड में भारी मलवा आने से हाईवे पर नौ घन्टे यातायात बाधित रहा।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                 

                ऊखीमठः केदार घाटी सहित विभिन्न इलाको में हुई मूसलाधार बारिश के कारण रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर बांसवाडा व काकडागाड में भारी मलवा आने से हाईवे पर नौ घन्टे यातायात बाधित रहा। पुलिस प्रशासन व नेशनल हाईवे के अधिकारियों के अथक प्रयासों से रविवार दोपहर तीन बजे बाद यातायात सुचारू हो पाया । इस दौरान राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत सहित जिला स्तरीय अधिकारी व सैकड़ों  तीर्थ यात्री नेशनल हाईवे के दोनो तरफ घन्टों जाम में फसे रहे। नेशनल हाइवे पर बांसवाडा में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलवा आने से नासूर बनता जा रहा है। वही कालीमठ घाटी के चिलौण्ड गांव में भारी मलवा आने के कारण एक गौशाला क्षतिग्रस्त होने के साथ गौशाला के अन्दर 5/6 मवेशियों के दबने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को केदारनाथ घाटी सहित विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के कारण रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर बांसवाडा व काकडागाड मेें भारी मलवा आने से रविवार सुबह से ही यातायात बाधित हो गया था। दोनो स्थानो पर यातायात बाधित होने से नेशनल हाइवे के दोनो तरफ कई दर्जनो वाहनो व सैकड़ों  राहगीर फसे रहे। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड, बसुकेदार का दौरा करने के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हुए मगर बांसवाडा में यातायात अवरूद्ध होने के बाद उन्हेें घन्टो इन्तजार करने के बाद वैरंग लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष ऊखीमठ मुकेश चौहान ने बताया कि काकडागाड में भारी मलवा आने से यातायात अवरूद्ध हो गया था मगर पुलिस प्रशासन व नेशनल हाईवे के अथक प्रयासों से काकडागाड में दोपहर दो बजे यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष अगस्तमुनि महेश रावत ने बताया कि बांसवाडा में दोपहर तीन बजे बाद यातायात सुचारू हो पाया है तथा ऊपरी चट्टान से बोल्डर व मलवा आने का खतरा हर समय बना हुआ है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया की चिलौण्ड गांव में भूस्खलन के कारण एक गौशाला पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गयी है तथा प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला के अन्दर फंसे मवेशियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण एक मकान खतरे की जद में आ गया है तथा काश्तकारों की फसलों व खेतों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।