संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
लव कुश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा भव्य कन्या भोजन का आयोजन किया गया।
कानड़ : नगर में गणेश महोत्सव के चलते गणेश पंडालो में कहीं जगह अनुष्ठान एवं आयोजन हो रहे हैं वही नगर के माताजी चौराहा पर कानड़ के राजा के नाम से अद्भुत गणेश प्रतिमा विराजित की गई आयोजक समिति लव कुश मित्र मंडल के सदस्य नवनीत राठौड़, जीवन बरेठा, नितिन बरेठा, चिंटू गुप्ता, बलराम खटवा, देवेन खटवा, अक्षय विश्वकर्मा द्वारा माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन में गणेश महोत्सव के चलते भव्य कन्या भोजन का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की बालिकाओं को गणपति बप्पा के प्रसाद स्वरूप में कन्याओं के बाल पर तिलक लगाकर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई कन्या भोजन की व्यवस्थाओं में नगर के युवाओं सहित युवतियां एवं महिला मंडल द्वारा भी कन्या भोजन में योगदान दिया गया नगर में लव कुश मित्र मंडल के सदस्यों की काफी बहुत सराहना की जा रही है युवाओं द्वारा जो चौराहे पर मूर्ति विराजित की गई है वह व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।






