संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
जश्ने-ए ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला
छोटे बच्चे जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी पर झंडे लिए हुए चल समारोह के साथ चल रहे थे।
कानड़ः नगर में ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज द्वारा कानड़ नगर में सुबह 9:00 बजे से ही जुलूस मंत्री कॉलोनी शुरू हुआ जो नगर के नवीन बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड होता हुआ दयानंद मार्ग पहुंचा जहां पर नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बिजापारी नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर पूर्व नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल पूर्व नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी पार्षद दरबार सिंह आर्य जिला पंचायत सदस्य मुकेश केलकर कालू पार्षद दिनेश अंकल जितेंद्र शर्मा बने सिंह चौहान संतोष शर्मा ईश्वर सिंह सुरजनी किशोर बिजापारी केसू गुजर द्वारा मुस्लिम समाज के शहर काजी सरफराज अली अनवर खा पत्रकार सोनू खान आजम खा नासिर हुसैन मुशर्रफ हुसैन शानू खा रईस खान मंजू खा मोहसिन सिसगर सीदिक खा रजाक खा अजमेरी का स्वागत सारोफा व पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया जुलूस में नाथ शरीफ कव्वाली पढ़ कर बैंड के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे माता जी चौराहा पर लव खुश मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया वही जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली वही हिंदू भाइयों द्वारा भी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर व तबरूप वितरण कर एक दूजे के गले लगा कर बधाइयां दी वही पीपल चौक होते हुए जुलूस औलिया मस्जिद पहुंचा जहां पर जुम्मा की नमाज अदा की जुम्मा की नमाज अदा के बाद मुस्लिम समाज द्वारा वापस औलिया मस्जिद से जुलूस 2:00 बजे प्रारंभ हुआ जो नगर के बजरंग मोहल्ला पीपल चौक होता हुआ झंडा चौक ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर समापन हुआ जहां पर तबरूक वितरण की गई जहां पर मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।






