लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर(छ.ग.)
आलेख
“””””””””””
मोबाईल ने चिट्ठी का वजूद ही कम कर दिया।
अपनेपन की वो एहसास हो गई गुम,
मित्रों संग हँसी-ठिठोली में नही मिठास।
फ़ेसबुक_ व्हाट्सएप व ईमेल बस साथ,
पहले सी रंगीन नही लगती ये दुनिया।
समय को मुठ्ठी में बांध पाना संभव नहीं, अपनी गति में बहती हैं। कैद नहीं किसी पिंजरे में देखते ही देखते क्या से क्या हो जाता हैं ? और हम विचारो की एक ही गठरी बांधे देखते रह जाते हैं। कहां हैं वह पल ? जिसमें आंनद_ उमंग और खुशी थीं, जीने का जरिया, एक सुंदर सोच, इंतजार ललक, बहुत खुबसूरत लम्हें जिन्हें हम खोना ही नहीं चाहते ।लेकिन हमारे वश में कुछ नहीं बदलना तो तय है ।समय– परिस्थिति, माहौल लोग, सभ्यता- संस्कृति हमारी सोच।बदलते नहीं तो, सिर्फ एहसास। एक जगह ह्रदय की गहराई में ठहर जाते हैं। एक पीड़ा रह जाती हैं मन में काश! लौट आएं वो पल फिर से पुरानी जिंदगी। इस आधुनिकता की भीड़ से एक अलग सुकून भरी जिंदगी। जिसमें सिर्फ़ अपनेपन की भीनी महक होती थीं। अपनो से असीम प्यार, मिलने की खुशी। शहर से दूर जाने पर आंखो में इंतजार , कुछ कहने की चाह, भावनाओं की उथल-पुथल से एक अजीब स्थिति ।जिसे शब्दों मे व्यक्त कर पाना मुमकिन नहीं।
भारतीय संस्कृति में भावनाओं का विशेष महत्व होते हैं। जिसकी वजह से लोग एक दूसरे से दिल की गहराई से जुड़े होते हैं। रिश्तों में बनावटीपन नहीं होता, समर्पित होकर बिना स्वार्थ से रहते हैं। पुरातन समय में किसी कारण वश, दूर देश में रह रहें अपनो के पास संदेश आदान-प्रदान करने के कई साधन थे। जिसमे सबसे प्रमुख माध्यम था खत लिखने की परंपरा। लोग अपने घर के द्वार पर खडे होकर डाकिया का इंतजार करते और खत मिलने पर मायूस चेहरे में ख़ुशी की लहर दौड़ती ।खत में अपनेपन की मिठास होती, घर परिवार की कुशल मंगल की कामना, अपने आसपास की घटना, पड़ोस की जानकारी और मन की हर खुशी- दर्द, पीड़ा झलक उठती। खत लिखने में एक अलग ही सुकून मिलता। ऐसे लगता जैसे हम आमने- सामने अपनी हर बात कह रहें हैं। कहने को तो एक कगज का टुकड़ा हैं, लेकिन इसमें अपनेपन का भाव होता हैं।
“नया अध्याय” समाचार पत्र (उत्तराखंड)
आज जिस तेजी से समय बदला हैं आधुनिक टेक्नॉलाजी के आने से खत लिखने की परंपरा लगभग लुप्त सी हो गई। मेल- व्हाट्सएप फेसबुक के अधिक उपयोग हो रहे। हर रिश्ते इस मोबाईल में समहित हो गए। एक टच पर सब डिलीट हो जाता हैं, जिसमें भावनाओं की कोई जगह नहीं, सिर्फ रिवर्स-फॉरवर्ड ही होता हैं। आज की युवा पीढ़ी ख़त लिखने में कोई दिलचस्पी नहीं लेते, क्योंकी मोबाईल को ही वे अपनी दुनिया समझते हैं।
आज लोगो में रिश्ते टूटने- बिखरने का कारण अपनेपन का अभाव, एकमात्र कारण हैं। हम सिर्फ फॉर्मेलिटी करते हैं- चाहे तीज-त्यौहार हो या कोई ख़ुशी के अवसर। भूलते जा रहें रिश्तों की दुनिया की मज़बूत कड़ी को थामे रहना। खत लिखने में जो आंनद की प्राप्ति होती हैं वह आंनद आज के आधुनिक साधन में नहीं। खत में दूर रह रहे किसी अपने को संबंधी या मित्रों से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया जाता हैं। खत लिखने से मधुर संबंध स्थापित होते हैं । मन में उमड़ रहे विचारो को एक कागज पर लिखने से मन गदगद हो जाता हैं। दो व्यक्तियों के बीच की मजबूत कड़ी होती हैं। आज भी सीमा की सुरक्षा कर रहे सैनिक के लिए चिठ्ठी का उतना ही महत्व हैं, जितना पहले था। एक मां अपने बेटे की कुशल मंगल जानने के लिए अश्रु भरे नयनों से इंतजार करती हैं। कब बेटे की कुशल मंगल की जानकारी लेकर आए डाकिया।साहित्यिक- राजनितिक, आर्थिक सभी क्षेत्र में चिठ्ठी लेखन का महत्व हैं।
आधुनिक टेक्नॉलाजी के आने से सभी पर मोबाईल का भूत सवार होने से ख़त लिखने की परंपरा लगभग लुप्त होने के कगार पर हैं। इस परंपरा के महत्व को आने वाली पीढ़ी को समझाना आवश्यक हैं। पहले खत को धरोहर के रूप में सहेज कर रखा जाता था। बहुत दिन बाद उसे निकाल कर पढ़ने से पुरानी यादें, छूटे लोगो की स्मृति मन के पटल पर अंकित हो जाती हैं।
आज आधुनिक परिवेश को देखकर मन व्यथित हो जाता हैं। हम कैसे मोबाईल में सिमटकर जी रहे है? एक मोबाईल में खो गए हैं। रिश्तों की दुनिया का कोई मोल ही नहीं। गुम सी हो गई अपनेपन की महक। अब पहले सी नहीं लगती जिंदगी। बिल्कुल रंगहीन व स्वादहीन हो गई। अब पहले जैसे दिल से दिल का कोई मेल नहीं हैं। एक ही छत के नीचे परिवार के सभी सदस्य अजनबी की तरह रहते हैं। आंखे ढूंढती हैं वो सुखद पारिवारिक भाव, इस मोबाईल की दुनिया में दम घुटने लगा हैं। पुराने खत को देखकर मन में एक खयाल आता है –काश ? वही पल फिर लौटकर आए हसीन पल।सब खुले आसमान के नीचे झूमे- मुस्कुराए, हंसी-ठिठोली करे। पहले जुबां खामोश रहतीं थी, चिठ्ठी सब बयां कर देती। दूर रहकर भी वे बहुत करीब थे एक खत के माध्यम से मन जुड़े थे। आज सब करीब होकर भी दूर हैं। क्यूं बंद हो गए खत लिखने का सिलसिला? इस पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत हैं। फिर से लौटे उसी दुनिया में जिसे हम अज्ञानतावश पीछे छोड़ आए हैं। स्याही से अरमान को भींगा कर लिखने में जो सुखद अनुभूति होती वो मोबाईल को टच करने में नहीं होती।
छोटे से कागज के टुकड़ें ने कहे सब हाल,
क्यूँ खत लिखने के सिलसिले हो गये बंद?
फिर से कुछ लिखने को हो गये हम बेचैन,
चलो न शुरू करें मिलकर ये रस्मों-रिवाज।।
———————————————————-






