ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
नशे के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस की सी आई ए विंग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी।
15 किलो 775 ग्राम हैरोइन के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने दी जानकारी को
बाढ़ की आड़ में सतलुज के पानी के रास्ते से सरहद पार पाकिस्तान से मंगवाई गई थी ये हैरोइन आगे सुप्लाई होने से पहले ही फिरोजपुर पुलिस के सी आई ए विंग ने इस नशा तस्कर को इस हैरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया
फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए, हबीबवाला, फिरोजपुर निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पैकट जिसका वजन 15.775 किलो हेरोइन बरामद की गई एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी।
वहीं उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि इसका साथी कपूरथला जेल में बंद है जिससे पहले हेरोइन पकड़ी गई उससे भी जांच की जाएगी यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।
एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क सहित इसके आगे-पीछे के लिंक का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
बाइटः भूपिंदर सिंह एस एस पी फिरोजपुर






