अहंकार की आग में जलकर शक्तिशाली रावण का जीवन राख हो गया ।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)

 

 

 

आलेख

                        “””””””””””

 

अहंकार की आग में जलकर शक्तिशाली रावण का जीवन राख हो गया ।

 

अपने मन की बुराई पर जीत ही रावण का असली अंत हैं।

 

सत्य की रथ पर सवार होकर असत्य पर विजय संभव।

 

 

किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व से होती हैं भले ही परिस्थिति जीना सिखाती हैं लेकिन संयम पूर्ण जीवन ही सार हैं संसार का। इतिहास के पन्ने अगर हम पलट कर देखे तो पाएंगे जिसने भी धर्म सम्मत आचरण किया उनके विचार ही अनुकरणीय और शिरोधार्य हुए हैं। मन को नियंत्रित करना बहुत ही कठिन काम हैं क्योंकि यह निरंतर गतिमान हैं और हर मोड़ पर भटकाव की स्थिति उत्पन्न होती ही हैं।

अच्छाई और बुराई दो रास्ते हैं, जिनसे गुजरकर हमें अपनी मंजिल तक जाना होता हैं। ये हम पर निर्भर हैं हम चुनते किसे हैं ? जीवन यापन ही अगर हम सभी का ध्येय होता तो कोई बात ही नहीं, पशु-पक्षी भी जी लेते हैं। मनुज काया यूँ ही नहीं मिली कुछ तो उद्देश्य होना ही चाहिए। मनुष्य में मनुष्यता ही उसके वजूद से परिचय कराती हैं, जिसमे एक विशेष गुण होता हैं जिनका निर्वहन करना ही चाहिए।

हमने एक महान संस्कृति से युक्त भारत की भूमि में जन्म लिया हैं, हर जहां हर दिन एक उत्सव होता हैं। जो सांस्कृतिक एकता व आपसी माधुर्य भाव, भाईचारे का परिचायक हैं। समय- समय पर होने वाले तीज-त्यौहार, उमंग- उत्साह और एक नई ऊर्जा हमें देती हैं। वैसे तो सभी त्यौहार का धार्मिक- पौराणिक और ऐतिहासिक महत्च होता हैं जिसे जानकर हम गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करने में सक्षम होते हैं।

ऐसे ही महान पुरुष जिसके विचारों में सद्भाव हैं, एक अनूठा आदर्श हैं जो हमें जीवन की विकट परिस्थिति से निपटने की क्षमता प्रदान करते हैं, जो मर्यादित थे और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाएं ।जिनमें त्याग-शील, संयम- मृदुवाणी, आज्ञाकारी-  सेवाभावी, प्रजाहितैषी, करुणा- दया के भाव थे इस मानवीय और दिव्य गुण के कारण ही समस्त संसार के प्राणी उनके परम भक्त हैं। सत्य की रथ पर सवार होकर ही उन्होंने असत्य पर विजय पाई। जब चौदह बरस के वनवास के समय रावण ने छल-प्रपंच वश सीता का अपहरण कर लिया, उस समय धैर्य- सहज और संयम से काम लेते हुए सीता की खोज में निकल पड़े। इस कठिन परिस्थिति में समस्त वानर सेना प्रजा जन उनके साथ हुए। सोने की लंका तक पहुँचने के लिए विशाल सागर को पार करना बहुत कठिन काम था, लेकिन राम नाम में ही बेड़ा पार हैं यह बात सत्य साबित हुई।

राम के अनन्य भक्तों ने पत्थर पर रामनाम लिख समुद्र पर फेंका, जो डूबा नहीं बल्कि रामसेतु का निर्माण हुआ। उधर अपने मद- माया मोह, पद-प्रतिष्ठा, बल-सैन्य, शक्ति में चूर रावण राम के बारे में सुनकर कहता हैं- बिना दल बल के एक वनवासी साधारण पुरुष मेरा क्या बिगाड़ लेगा ? कहकर ठहाके मारकर हँसने लगता हैं तब-राम के दिव्य गुणों से परिचित उनके सगे- संबंधियों ने रावण को समझाये राम स्वयं श्री हरि नारायण हैं जो की रक्षा के लिए इस धरा पर अवतरित हुए हैं। माता सीता का अपहरण अनुचित हैं लेकिन उसने किसी की बात नही सुनी, अत्याचार करता रहा। राम- रावण का युद्ध सत्य और असत्य की थी। भीषण युद्ध हुआ, जन-धन की हानि हुई अंत में असत्य रूपी रावण को मारकर राम ने सत्य का परचम लहराया, तब से असत्य के प्रतीक स्वरूप रावण को मारकर हर वर्ष दशहरा मनाया जाता हैं। यह दशहरा पर्व शौर्य- वीरता, उत्साह- सच्चाई का प्रतीक हैं। राम नाम सबको प्रिय हैं जिसमें जगत के कल्याण का भाव हैं। राम अनुशासन हैं, अनुराग हैं इसलिए राम नाम से ही परम शांति अलौकिक सुख का आभास होता हैं। जो जनक के दुलारे हनुमान के प्यारे कौसल्या के आँखों के तारे और माता सीता के स्वामी थे। जिनमें सहजता – सूझबूझ, समर्पण के साथ ही अनेक गुण विद्यमान थे,जो आज भी आदर्श हैं।

महान धर्म-ग्रन्थों में श्री राम हैं जिनकी पावन गाथा हैं, अपने सदाचरण और सत्य का साथ देने के कारण उनकी सदा विजय हुई हैं। राम की महिमा से अनभिज्ञ रावण लंका का स्वामी बहुत ही ज्ञानी थे लेकिन बुराई का मार्ग अपनाने के कारण सब विनाश हो गया ।राम प्रकाश हैं जो गहन अंधेरे में रोशनी देते हैं।रावण बुराई के प्रतीक हैं, सबकुछ होते हुए भी रावण अपने अहंकार के कारण मारा गया।

कोई भी व्यक्ति हो कितना ही बलशाली हो, अगर उसमे मैं का भाव हैं तो विनाश निश्चित हैं। समय रहते स्व को पहचानें।जीवन क्षणभंगुर हैं, मौत की कोई निश्चित घड़ी नही होती।पल पल आयु घटती हैं, धन-दौलत कमाया जीवन भर परेशान रहें, मैं – मेरा किए पर मन अशांत रहा क्योंकि जीवन का सार दौलत एकत्रित करना नहीं, अपने भीतर की समस्त बुराइयों का अंत करना हैं।

सांसारिक जीवन जीते हुए भी अपने मन की अनियंत्रित गति को थामकर रखें। एक-दूजे के दिल में स्थान बनाना सबसे बड़ी दौलत हैं।

सहयोग सबसे बड़ा सुख है। दया- करुणा, ममता- स्नेह से बढ़कर कुछ भी नहीं। मोह का त्याग ही आनंद का द्वार हैं। आत्मवलोकन कर समस्त प्राणी से प्रेम करें। याद रखिए! अहंकार की आग में जीवन जलकर राख हो जाता हैं। अपने भीतर के अज्ञान रूपी रावण को मारें, हर बुराई का अंत होता ही हैं। जब तक जीवन हैं भय को त्याग दें। कल क्या होगा नही पता पर ? आज जो हैं वहीं अनमोल हैं। अपने भीतर के रावण रूपी बुराई, अधर्म, क्रोध-लोभ, मद-  माया, ईर्ष्या- द्वेष, छल- कपट, बैर को जड़ से मिटाने का प्रयास करें। बुराई आत्मज्ञान से दूर होती हैं। जिस दिन आप दिल से महसूस करेगें और ठान लेंगे की शरीर नाशवान और मोह छोड़ सद्कार्य में जुट जाएंगे, उसी पल आपकी आत्मा तृप्त होकर आशा की एक नई किरण आपको देगी, जिसमे हर पल सुखद होगा।रावण बाहर नहीं आपके अंदर हैं इसलिए बाह्य प्रतिमा को मारने का भरम न पालें, बुराई पर जीत ही रावण का असली अंत हैं।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    Spread the love

    Spread the love  डा. सुधाकर आशावादी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत