भारतीय संस्कृति अनुरूप दार्शनिक:
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
“सद्भावना का घर कायम हो”
जब आप प्रेम करते हैं,
तो तुम्हें ! चारों ओर केवल !
सुंदरता ही, दिखाई देती है।
अंदर फूल ही फूल खिलते हैं।
यह प्रेम, अगर आज के
अमानवीय मनुष्य में,
थोड़ा-सा भी बचा है।
तो ! संसार में,
शांति तथा, सद्भावना
कायम रहती है।
प्रेम के इस पथ पर,
जंग-लड़ाई छिड़ी है।
ज़िन्दगी व जीवन कोई,
जंग तथा, मंज़िल नहीं,
वरन् एक फूल है और,
हमारी यात्रा तो केवल
शब्दों को बाँटने की है।
हमारे संसार में,
विश्व-शांति और,
सद्भावना का ही,
घर कायम हो।
जीवन का कोई
परिचित गंतव्य
स्थान नहीं होता।
जीवन कर्म-प्रधान
की एक यात्रा है।
आओ, रोज़ाना कुछ
नवीन करते रहते हैं।







