संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
जुलूस में मामूली टक्कर पर विवाद, कई लोगों से की मारपीट – थाने पर पहुंचे अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के सैकड़ों लोग।
कानड़ः नगर में बुधवार को नवमी पर आयोजित मूर्ति विसर्जन चल समारोह के दौरान माहौल अचानक गर्मा गया। आगर–सारंगपुर मार्ग पर जुलूस में शामिल वाहन से एक बाइक चालक की मामूली टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने न सिर्फ बाइक चालक की पिटाई कर दी बल्कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम माहूखोरा, बूडाडूंगर, दीपू, चकबड़ा बीड़, नई दिल्ली और झंडावाली से बंजारा समाज के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए लखुंदर नदी जा रहे थे। इसी दौरान नगर के आगर–सारंगपुर मार्ग पर पंकज बिजापारी पिता जोरावर सिंह बिजापारी अपनी दुकान से घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। चल समारोह के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन क्रमांक एमपी 38- बीए 0687 से हल्की सी टकरा गई। इतने में जुलूस में शामिल कुछ युवक भड़क गए और पंकज से मारपीट करने लगे। पंकज के साथ मारपीट की घटना देख परिवार के सुनील, महेंद्र, धीरज, राहुल मौके पर मौजूद लोगों से बीच-बचाव करना चाहा, तो उन पर भी उक्त लोगों ने डंडे से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बचाने गए नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र सुनील के साथ भी हाथापाई कर मार पीट की गई। अचानक हुई इस घटना से जुलूस का माहौल बिगड़ गया और तनाव फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्रित हो गए और रोड पर जाम लगाया, लेकिन समाज के वरिष्ठजनो ओर थाना प्रभारी की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया, उसके बाद सभी थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फरियादी पंजक, राहुल, सुनील, महेंद्र, धीरज की रिपोर्ट पर आरोपियों में मदन उर्फ वकील बंजारा पिता घासीराम, हेमराज बंजारा, अजय चौहान, राहुल बंजारा सभी निवासी झंडावाली वहीं एक और आरोपी पप्पू बंजारा निवासी दीपू का डेरा सहित अन्य 15से अधिक आरोपियों पर मारपीट और अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से नगर में तनाव का माहौल बना।
थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर पांच नाम जप्त आरोपी के साथ अन्य 15 से अधिक लोगों के ऊपर दर्ज किया गया आरोपी की तालाश की जा रही पुलिस द्वारा गांव में दबीश दी जाएगी







