

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
महिला सुरक्षा, साइबर, नवीन कानूनों सहित विभिन्न विषयों का बालिकाओं तक पहुंचाया ज्ञान।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये है।
दिनांक 04.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षकहरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम महिला कानि0 रजनी जोशी व महिला होमगार्ड दीक्षा मेहरा द्वारा वीरशिवा स्कूल व विक्टर मोहन जोशी स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में महिलाओं को मिलने वाली तात्कालिक सहायता सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया।
साथ ही सुरक्षा का भरोसा देते हुए बताया कि स्कूल आते-जाते समय किसी भी प्रकार की छीटाकसी/छेड़खानी होने पर तत्काल डायल 112 पर शिकायत करें,पुलिस तत्काल आपकी सहायता के लिये पहुंचेगी।
छात्राओं को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, यातायात के नियमों एवं नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डायल -112, महिला हेल्पलाइन नंबर -1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।









