संघशक्ति कलौ युगे

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

 

 

दृष्टिकोण – 

संघशक्ति कलौ युगे

 

युग परिवर्तन में देश, काल और परिस्थिति के अनुसार उद्देश्यों की व्याख्या करते हुए सूत्र मंत्र प्रचलित है-

 त्रेतायां मंत्र-शक्तिश्च ज्ञानशक्तिः कृते-युगे।

 द्वापरे युद्ध-शक्तिश्च, संघशक्ति कलौ युगे।।

 

जिसका अर्थ है – सत्ययुग में ज्ञान शक्ति, त्रेता में मन्त्र शक्ति तथा द्वापर में युद्ध शक्ति का बल था। किन्तु कलियुग में संगठन की शक्ति ही प्रधान है।

 

मानवीय दृष्टिकोण से समाज का विकास करना, व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़कर वसुधैव कुटुंबकम की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अंत्योदय के प्रति समर्पित भाव से जाति, पंथ की संकीर्णता से उबर कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में गतिशील बने रहना भागीरथी कार्य है। ऐसे में दूरदर्शिता पूर्ण दीर्घ चिन्तन करके विघटनकारी तत्वों से राष्ट्र को बचाने के लिए सामाजिक समरसता बनाए रखने के प्रति जनमानस समर्पित रहे, भारतीय परिवार प्रणाली के आत्मीय स्वरूप कुटुंब प्रबोधन की परिकल्पना को सार्थक करने के लिए जनमानस कृत संकल्पित हो, पर्यावरण को संरक्षित करके देश को जल, वायु, ध्वनि प्रदुषण से मुक्त करके स्वस्थ व निरोगी जीवन की दिशा में सम्पूर्ण समाज कार्य करे, भारतीय संस्कार, भारतीय संस्कृति, भारतीय दर्शन का अनुपालन करके स्वदेशी आचरण अपनाएं, अपने उपलब्ध संसाधनों को अपनी आजीविका का माध्यम बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश अग्रसर हो तथा अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता, व समृद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे तथा परिवार, जाति, धर्म व सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानें ।

ऐसे विचार के आधार पर गतिशील विश्व के प्रमुख संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर जनमानस इतना तो कर ही सकता है, कि लोकोपयोगी विचारों का अनुपालन करके राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों की पूर्ति करे। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)