संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
आबकारी दल ने अवैध मदिरा पकड़ी..मोटरसाइकिल वाहन जप्त किया गया साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आगर मालवा : कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार एवं आबकारी अधिकारी श्री राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी दल द्वारा ग्राम गोयल नलखेड़ा में घेराबंदी कर 61.41 बल्क लीटर अवैध मदिरा और मोटरसाइकिल वाहन जप्त किया गया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी दल ने वृत सुसनेर अंतर्गत ग्राम गोयल,नलखेड़ा रोड पर घेराबंदी कर मोटर साईकिल क्रमांक MP-42 MP2116से अवैध विदेशी मदिरा परिवहन करते हुए बोरों भरी हुई macdowel नंबर 01 सेलिब्रशन – 04 बोतल, लंदन प्राइड व्हिस्की – 11 बोतल, 8 पीएम व्हिस्की 06 बोतल, मिलेस्टोन वोडका – 8 , ओल्ड मंक रम- 37 पाव एवं पॉवर 10000 बियर केन 72 नग कुल मदिरा की मात्रा 61.41 बल्क लिटर मदिरा को वाहन सहित विधवत कब्जे में आबकारी लेकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 1(क), 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में दो आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा का (वाहन सहित) अनुमानित मूल्य 67821 रुपये है। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक वैभव ठाकुर द्वारा की गई। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह डामर आबकारी आरक्षक दीनबंधु पाटीदार, सुनील कुमार, भावेश विशेष सहयोग रहा।






