निक्की शर्मा ‘रश्मि’
मुम्बई।
सभी स्कूलों में रामायण और गीता का पाठ पढ़ाया जाय- देवकीनंदन ठाकुर।
सनातन धर्म ईश्वर और अध्यात्म पर विश्वास करता है। ॐ सनातन धर्म का प्रतीक है। दया, धर्म, धैर्य, सहनशक्ति सहनशीलता, आत्म संयम और उदारता जैसे गुणों से भरे भागवत कथा के साथ-साथ जीवन रूपी ज्ञान बहुत ही सरल भाषा में समझने योग्य है। भागवत कथा में केवल ज्ञान नहीं बल्कि हर रिश्तों को समझने और निभाने की क्षमता शामिल है। गलत दिशाओं में जाते युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
सनातन धर्म के मूल तत्व सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा, दान, जप, तप, यम- नियम हैं। सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है। सनातन धर्म परम कल्याण की ओर ले जाता है। सनातन धर्म को वैदिक धर्म भी कहते हैं। सनातन का अर्थ जो शाश्वत हो सदा के लिए जिसका महत्व हो शाश्वत हो वही सनातन है। जैसे ईश्वर ही सत्य है और सत्य के मार्ग पर चलना ही चाहिए। सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्म में एक है।
सनातन संस्कृति में साधु संतों का अहम स्थान एवं विशेष महत्व है। सनातन में साधु तपस्वी, साधु संतों के प्रवचन और उनके ज्ञान का अमृतपान जो सदा सही मार्ग की ओर हमें रास्ता दिखाता है।
श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम श्रीमद्भभागवत कथा का रसपान देवकीनंदन ठाकुर जी के मुखारविंद से सुनकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे लोग। जीवन से अज्ञान, अहंकार और उमंग,पाप कर्मों का नाश कर उसमें भक्तगण भक्ति, प्रेम और ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष दायनी है। मात्र कथा श्रवण से ही आत्मा को मुक्ति प्राप्त होती है। श्रीमद् भागवत ग्रंथ कर्म, ज्ञान और भक्ति का अद्भुत संगम है। मनुष्य लोभ, क्रोध एवं अहंकार को छोड़कर प्रेम, करुणा, समर्पण को अपनाता है तभी जीवन सार्थक होता है। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि देश के सभी स्कूलों में रामायण और गीता का पाठ पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा हिंदू धर्म में अपनी संस्कृति जानना समझना जरूरी है। इस कथा का उद्देश्य है सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना ताकि हमारी नई पीढ़ी रामायण और गीता जैसे ग्रंथों से जुड़े सके और अपने संस्कारों को समझे। ब्राह्मण परिवार में जन्मे देवकीनंदन ठाकुर जी बचपन से ही धार्मिक माहौल में पले बढ़े। बहुत कम उम्र में उन्होंने भागवत कथा, राम कथा का पाठ करने लगे। धार्मिक वातावरण के कारण आध्यात्मिक कार्यों में उनकी जागरूकता बढ़ती चली गई और लगातार यह इस ओर अग्रसर होते रहे।भागवत कथा, श्री राम कथा, शिव पुराण, गीता जैसे धार्मिक ग्रंथो पर प्रवचन का रसपान कर लोगों को मुग्ध कर देते हैं।
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कर सामाजिक और सांस्कृतिक शांति को बढ़ावा दे रहे हैं। सनातन भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के कथा और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। 2007 में निम्बारकाचार्य जगतगुरु श्री श्री श्री जी महाराज द्वारा “शांति दूत” की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। ट्रस्ट द्वारा निशुल्क विद्यालय, अस्पताल, गौ सेवा आदि की जाती है। ट्रस्ट की स्थापना कर सामाजिक विकास के साथ-साथ आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यो को बढ़ावा मिला है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इनकी कथाओं को सुना जाता है।
सामाजिक सेवाओं और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इनका नाम श्रेष्ठ कथा वाचकों में शामिल है।महाराज जी भारतीय संस्कृति को साथ-साथ लेकर चलते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ाते अपने गरिमामय व्यक्तित्व द्वारा मानवता को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
(नया अध्याय, देहरादून)
हिंदू हृदय सम्राट स्व. बाला साहेब ठाकरे मैदान ठाणे मीरा भाईंदर में आयोजित भागवत कथा का श्रवण कर सभी श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर लेखिका निक्की शर्मा, क्षमा पालकर, जिल्हा संघटक मीरा भाईंदर निशा नरेश नार्वेकर, कुसुम सिंह जी उपस्थित रह कर कथा का रसपान किया। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस प्रयास की सभी ने सराहना की।






