सुरों की शाम में झूम उठा रायपुर

Spread the love

 

ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

 

सुरों की शाम में झूम उठा रायपुर

 

रेणु पाल का जन्मदिन बना संगीत महोत्सव

 

आरवी म्यूजिकल ग्रुप की सुरमयी संगीत निशा

 

 

               

        रायपुर, छत्तीसगढ़ः आरवी म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में ग्रुप की डायरेक्टर रेणु पाल का जन्मदिन एक यादगार संगीतमय उत्सव के रूप में मायाराम सुरजन भवन (प्रेस परिसर) में धूमधाम से मनाया गया। यह संध्या छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक अद्भुत उपहार साबित हुई, जहाँ प्रदेशभर से आए पचास से अधिक कलाकारों ने अपनी स्वरलहरियों से वातावरण को मधुर रस में भिगो दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। रेणु पाल ने स्वयं जब “इसलिए मैंने प्यार किया दिल को यूँ ही बेकरार किया” गीत प्रस्तुत किए, तो श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गुंजायमान हों उठा।

 

भिलाई से आए सुखबिंदर सिंह ब्रोका, संजय सिंह, जलन सागर, वीणा राउत, राजा तिवारी, सोमा अधिकारी, अब्दुल हमीद, नंदू सोनी, मंजू साहू, तनु कलसा और पंचमी सेंद्रे जैसे कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम को ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। सुरों की यह महफ़िल देर रात तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करती रही।

 

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने अपने आकर्षक और हास्यपूर्ण अंदाज़ में किया। उन्होंने गीतों के बीच अपने चुटीले संवादों से न केवल माहौल को जीवंत बनाए रखा, बल्कि स्वयं भी एक दिलकश प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीत लिया। इस मौके पर उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कहा कि यह जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि “संगीत का पर्व” था, जिसने छत्तीसगढ़ के कलाकारों की प्रतिभा को मंच पर उजागर किया और शहरवासियों को एक अविस्मरणीय सुरमयी रात दी। कार्यक्रम में आरवी म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापिका वीना राउत, धुन फाउंडेशन के अजय आडवाणी और डायमंड ग्रुप के तरुण घोष, बिलासपुर से कविता पटवर्धन, अक्षरा पटवर्धन, अनन्या चिंचोलकर सहित राजधानी के सैकड़ों संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म