ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251114DKnXOX5o
विधानसभा क्षेत्र तरणतारण में एक बार फिर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और वर्करों में खुशी की लहर।
फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी के विधायक और वर्करों ने मिठाइयां बांट और आतिशबाजी कर मनाई जीते की खुशी।
आम आदमी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने इस जीत को आम लोगों की ओर विकास की जीत बताई।
पंजाब के विधानसभा क्षेत्र तरणतारण हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है क्योंकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाई और आतिशबाजी कर इस खुशी को मनाया फिरोजपुर शहर के आप पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने इस जीत को आम लोगों की जीत और विकास की जीत बताया है उन्होंने कहा कि लोगों ने जो आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है उसको हम हमेशा कायम रखेंगे और पंजाब के लोगों की इसी तरह से रिश्वतखोरी के बिना सेवा करते रहेंगे आने वाले समय में पंजाब और तरक्की की राह पर होगा।
बाइटः विधायक रणबीर सिंह भुल्लर फिरोजपुर शहरी विधायक।






