संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः दिनांक 11.11.2025 को दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से चली गई थी, जिनकी माताजी द्वारा दिनांक 13.11.2025 को तहरीर दी गई थी,जिसके आधार तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 140 (3) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में शीघ्र कार्यवाही कर बालिकाओं की तलाश करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा
योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम व0उ0नि0 रमेश सिंह बोरा-कोतवाली अल्मोड़ा, व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी, उ0 नि0 आनन्द बल्ल्भ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला, कानि0 सन्तोष कुमार, महिला होमगार्ड ओशिन द्वारा गुमशुदाओं की खोजबीन शुरु की गई।
पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए व सर्विलांस टीम की सहायता से दिनांक दिनांक 14.11.2025 को गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया व एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।गुमशुदाओं के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा5/6 पोक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा 15/11/2025 को पोक्सो एक्ट के अभियुक्त साहिल कुमार को बेस तिराहा से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
साहिल कुमार पुत्र प्रताप राम उम्र-19 वर्ष निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा जनपद नैनीताल।







